घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर बैठा युवक प्लेटफार्म से टकराकर हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर बैठा युवक प्लेटफार्म से टकराकर घायल हो गया। घायल युवक को शनिवार रात करीब 9.30 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर बैठा युवक सिलपटी गांव निवासी पवन उइके प्लेटफार्म से टकराकर घायल हो गया।