घोड़ाडोंगरी: नगर पालिका परिषद सारनी ने चलाया जल गंगा संवर्धन अभियान, जल संवर्धन से संबंधित दिलाई शपथ
नगर पालिका परिषद सारनी ने शनिवार को जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया। जिस दौरान श्रमदान कर जल स्रोतों के आसपास साफ सफाई की इस दौरान नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने उपस्थित लोगों को जल संवर्धन से संबंधित शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद सारनी के सीएमओ सी के मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका परिषद सारनी ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया।