Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

गिर्वा: बाघपुरा पुलिस ने लूट के मामले में 3 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Girwa, Udaipur | May 2, 2026

MORE NEWS

What a dessert bhai 🫶

What a dessert bhai 🫶

Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026

I got over 500 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

I got over 500 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026

जंजीरों से मिली मुक्ति, लावारिस को मिला सहारा: अपना घर आश्रम ने दो असहाय प्रभुजी को दिया नया जीवन
#apnagharaashram #udaipur #news
उदयपुर: मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपना घर आश्रम उदयपुर ने सोमवार को दो असहाय एवं बेसहारा प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए आश्रम में भर्ती किया।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि जगन्नाथ मीणा (पिता–हीरालाल मीणा), निवासी अमरपुरा फल चौराहा, कल्याणपुर, ऋषभदेव (उदयपुर), पिछले छह-सात वर्षों से मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित थे। पिछले दो माह से उनकी असामान्य गतिविधियों के कारण परिवार अत्यंत परेशान था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों ने विवश होकर उन्हें जंजीरों से बांध रखा था। ग्रामीणों के आग्रह एवं परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष मानवीय आधार पर उन्हें अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती किया गया, जहां अब उनका समुचित उपचार, सेवा एवं पुनर्वास किया जाएगा।

इसी प्रकार झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र के कोल्यारी गांव से डॉ. हेमेंद्र शक्तावत द्वारा प्राप्त सूचना पर अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम ने लंबे समय से लावारिस एवं आश्रयहीन अवस्था में गांव गांव भटक रहे एक अज्ञात व्यक्ति का रेस्क्यू किया। उसे भी सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए आश्रम में भर्ती कराया गया।

गोपाल कनेरिया ने बताया कि अपना घर आश्रम उदयपुर का उद्देश्य सड़क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस, मानसिक रूप से अस्वस्थ, असहाय एवं आश्रयहीन लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन प्रदान करना है। आश्रम में ऐसे प्रभुजी को परिवार जैसा वात्सल्यपूर्ण वातावरण, नियमित भोजन, चिकित्सा, वस्त्र, देखभाल तथा पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वस्थ होने पर उनके परिजनों की तलाश कर उन्हें पुनः परिवार से मिलाने का भी सतत प्रयास किया जाता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको कहीं भी कोई लावारिस, आश्रयहीन, मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा ऐसा व्यक्ति दिखाई दे, जो अपने परिवार का पता बताने में असमर्थ हो, तो इसकी सूचना तुरंत अपना घर आश्रम उदयपुर के हेल्पलाइन नंबर 7412061028 अथवा 9413479996 पर दें। आपकी एक सूचना किसी असहाय व्यक्ति को नया जीवन और अपने परिवार से मिलने का अवसर प्रदान कर सकती है।

गोपाल कनेरिया

जंजीरों से मिली मुक्ति, लावारिस को मिला सहारा: अपना घर आश्रम ने दो असहाय प्रभुजी को दिया नया जीवन #apnagharaashram #udaipur #news उदयपुर: मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपना घर आश्रम उदयपुर ने सोमवार को दो असहाय एवं बेसहारा प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए आश्रम में भर्ती किया। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि जगन्नाथ मीणा (पिता–हीरालाल मीणा), निवासी अमरपुरा फल चौराहा, कल्याणपुर, ऋषभदेव (उदयपुर), पिछले छह-सात वर्षों से मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित थे। पिछले दो माह से उनकी असामान्य गतिविधियों के कारण परिवार अत्यंत परेशान था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों ने विवश होकर उन्हें जंजीरों से बांध रखा था। ग्रामीणों के आग्रह एवं परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष मानवीय आधार पर उन्हें अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती किया गया, जहां अब उनका समुचित उपचार, सेवा एवं पुनर्वास किया जाएगा। इसी प्रकार झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र के कोल्यारी गांव से डॉ. हेमेंद्र शक्तावत द्वारा प्राप्त सूचना पर अपना घर आश्रम की रेस्क्यू टीम ने लंबे समय से लावारिस एवं आश्रयहीन अवस्था में गांव गांव भटक रहे एक अज्ञात व्यक्ति का रेस्क्यू किया। उसे भी सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के लिए आश्रम में भर्ती कराया गया। गोपाल कनेरिया ने बताया कि अपना घर आश्रम उदयपुर का उद्देश्य सड़क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर लावारिस, मानसिक रूप से अस्वस्थ, असहाय एवं आश्रयहीन लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन प्रदान करना है। आश्रम में ऐसे प्रभुजी को परिवार जैसा वात्सल्यपूर्ण वातावरण, नियमित भोजन, चिकित्सा, वस्त्र, देखभाल तथा पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वस्थ होने पर उनके परिजनों की तलाश कर उन्हें पुनः परिवार से मिलाने का भी सतत प्रयास किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको कहीं भी कोई लावारिस, आश्रयहीन, मानसिक रूप से अस्वस्थ अथवा ऐसा व्यक्ति दिखाई दे, जो अपने परिवार का पता बताने में असमर्थ हो, तो इसकी सूचना तुरंत अपना घर आश्रम उदयपुर के हेल्पलाइन नंबर 7412061028 अथवा 9413479996 पर दें। आपकी एक सूचना किसी असहाय व्यक्ति को नया जीवन और अपने परिवार से मिलने का अवसर प्रदान कर सकती है। गोपाल कनेरिया

Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026

अखंड संकीर्तन प्रारंभ, वंदन कर शिष्य लेंगे आशीर्वाद
#udaipur #shreemadbhagwatkatha 
आजाद विहार, तीतरडी स्थित श्री वृंदावन धाम आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आगाज मंगलवार को पीठाधीश्वर संत श्री कृष्णानंद जी महाराज द्वारा आश्रम में स्थापित राधे रानी- ठाकुर जी के श्री विग्रह के समक्ष मंगलदीप प्रज्वलित करके किया गया। मंगलवार प्रातः 11 बजे बड़ी भारी संख्या में सम्पूर्ण शहर से आश्रम पधारे शिष्यो द्वारा गुरूदेव के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड महामंत्र संकिर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका समापन गुरु पूर्णिमा को प्रातः 11 बजे महाआरती के साथ होगा। उसके उपरांत पूरे विधिविधान से गुरु चरण पूजन शुरू हो जाएगा। सभी शिष्यो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों शिष्य सम्पूर्ण राजस्थान से अपने गुरूदेव का वंदन करने आश्रम पधारेंगे। यह सिलसिला मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार रात्रि तक जारी रहेगा। आश्रम प्रबंधन द्वारा जिसकी पूरी व्यवस्था की हुई है।

अखंड संकीर्तन प्रारंभ, वंदन कर शिष्य लेंगे आशीर्वाद #udaipur #shreemadbhagwatkatha आजाद विहार, तीतरडी स्थित श्री वृंदावन धाम आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आगाज मंगलवार को पीठाधीश्वर संत श्री कृष्णानंद जी महाराज द्वारा आश्रम में स्थापित राधे रानी- ठाकुर जी के श्री विग्रह के समक्ष मंगलदीप प्रज्वलित करके किया गया। मंगलवार प्रातः 11 बजे बड़ी भारी संख्या में सम्पूर्ण शहर से आश्रम पधारे शिष्यो द्वारा गुरूदेव के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड महामंत्र संकिर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका समापन गुरु पूर्णिमा को प्रातः 11 बजे महाआरती के साथ होगा। उसके उपरांत पूरे विधिविधान से गुरु चरण पूजन शुरू हो जाएगा। सभी शिष्यो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों शिष्य सम्पूर्ण राजस्थान से अपने गुरूदेव का वंदन करने आश्रम पधारेंगे। यह सिलसिला मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार रात्रि तक जारी रहेगा। आश्रम प्रबंधन द्वारा जिसकी पूरी व्यवस्था की हुई है।

Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026

**असम में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।** 🌊

लगातार हो रही भारी बारिश और उफनती नदियों ने लाखों लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। कई इलाके जलमग्न हैं, हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हैं।

📌 नवीनतम आधिकारिक जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और विश्वसनीय समाचार स्रोतों का अनुसरण करें।

#AssamFloods #Assam #Floods #FloodCrisis #BreakingNews IndiaNews Disaster ReliefOperation Climate Rain Weather NortheastIndia NewsUpdate UdaipurNews ManuRao

**असम में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।** 🌊 लगातार हो रही भारी बारिश और उफनती नदियों ने लाखों लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। कई इलाके जलमग्न हैं, हजारों परिवार राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटी हैं। 📌 नवीनतम आधिकारिक जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन और विश्वसनीय समाचार स्रोतों का अनुसरण करें। #AssamFloods #Assam #Floods #FloodCrisis #BreakingNews IndiaNews Disaster ReliefOperation Climate Rain Weather NortheastIndia NewsUpdate UdaipurNews ManuRao

Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026