अखंड संकीर्तन प्रारंभ, वंदन कर शिष्य लेंगे आशीर्वाद
#udaipur #shreemadbhagwatkatha
आजाद विहार, तीतरडी स्थित श्री वृंदावन धाम आश्रम में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आगाज मंगलवार को पीठाधीश्वर संत श्री कृष्णानंद जी महाराज द्वारा आश्रम में स्थापित राधे रानी- ठाकुर जी के श्री विग्रह के समक्ष मंगलदीप प्रज्वलित करके किया गया। मंगलवार प्रातः 11 बजे बड़ी भारी संख्या में सम्पूर्ण शहर से आश्रम पधारे शिष्यो द्वारा गुरूदेव के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड महामंत्र संकिर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका समापन गुरु पूर्णिमा को प्रातः 11 बजे महाआरती के साथ होगा। उसके उपरांत पूरे विधिविधान से गुरु चरण पूजन शुरू हो जाएगा। सभी शिष्यो के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों शिष्य सम्पूर्ण राजस्थान से अपने गुरूदेव का वंदन करने आश्रम पधारेंगे। यह सिलसिला मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार रात्रि तक जारी रहेगा। आश्रम प्रबंधन द्वारा जिसकी पूरी व्यवस्था की हुई है।
Girwa, Udaipur | Jul 28, 2026