मीनापुर: चांदपरना गांव में भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव, डीएम को ज्ञापन सौंपा गया
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव में भवन निर्माण को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे में दो गुटों में तनाव हो गया। उक्त जमीन पर स्वामित्व का दावा कर रही सीमा देवी ने शनिवार को डीएम को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। सीमा के पति उमाशंकर कुमार ने बताया कि इससे पहले एसडीओ पूर्वी ने निर्माण कार्य रोक दिया था।