मीनापुर: कोइली भराव में बने पुल पर हादसे का खतरा, एप्रोच धंसने की शिकायत जिला पार्षद ने की
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के कोइली भराव पुल का एप्रोच धंस गया है। इस कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले को लेकर जिला पार्षद सदस्य हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार शाम करीब चार बजे में पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर पुल के संपर्क पथ की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।