मीनापुर: अली नेउरा और दरहीपट्टी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के दो गांवों में शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलीनेउरा निवासी संजय कुमार यादव, शिवजी राय, सूरज कुमार, चंदन राम और शिवनाथ राम और दरहीपट्टी निवासी दिनेश पासवान, रमेश पासवान बिजली चोरी करते पकड़े गये।सभी के खिलाफ नेउरा सर्किल के कनीय अभियंता विनय कुमार ने केस दर्ज कराया है।