मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की सामोद थाना पुलिस ने 222 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद कर एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया
जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सामोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 222 किलो 48 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।