देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर में कांग्रेसियों ने अजय सिंह राहुल भैया का किया जोरदार स्वागत, बुंदेलखंड समन्वय यात्रा अंतिम पड़ाव पर
बुंदेलखंड समन्वय यात्रा के तहत पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) के देवेंद्रनगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान नगर में कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं व शाल-श्रीफल से उनका अभिनंदन किया।