कराहल: सेमरा गांव में आकाशीय बिजली का कहर, भागवत कथा में हादसा, एक महिला की मौत, 7 घायल
कराहल थाना क्षेत्र स्थित सेमरा गांव में शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हनुमान मंदिर परिसर में चल रही भागवत कथा के दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए