भोरे: डुमरिया गांव में पानी के हिसाब को लेकर किसान पर कुदाल से हमला, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में एक किसान पर कुदाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले को लेकर घायल किसान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मनु बिन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कोरेया गांव के भोला यादव को आरोपित किया गया है। आरोप है की पंपिंग सेट से खेत में चलाए गए पानी का हिसाब मांगने पर आरोपी ने कुदाल से हमला कर दिया।