भोरे: डोमनपुर गांव में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण पर जागरूकता अभियान चलाया
भोरे प्रखंड के डोमनपुर पंचायत में बुधवार की दोपहर एक बजे पिरामल फाउंडेशन की पांच सदस्यीय टीम डोमनपुर गांव में पहुंची। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल फाउंडेशन के टीम द्वारा की गई। टीम ने गांव में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया।