भोरे: भोरे में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न, 'चुनाव चोर, गद्दी छोड़ो' का नारा लगा
भोरे में चुनाव चोर, गद्दी छोड़, इंडिया गठबंधन चला गांव की ओर नारे के साथ बुधवार की दोपहर 3 बजे इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेशन संपन्न हो गया। कार्यकर्ता कन्वेशन को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा की चुनाव आयोग स्वायत संस्था है। वह संविधान के प्रति जवाबदेह है न कि सरकार के प्रति। मगर अचानक चुनाव आयोग ने sir का कार्य शुरू किया।