भोरे: भोरे में एक शख्स ने बुजुर्ग से ₹61000 ठगे, पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के एक शख्स ने थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग से 61000 रूपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित ने भोरे थाना में शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रामचंद्रपुर गांव निवासी रमाशंकर राम ने आरोप लगाया है की भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा निवासी विजय कुमार राम अपनी बेटी की शादी में 61000 रूपये लिए।