भोरे: हुस्सेपुर बाजार में अज्ञात चोरों ने मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर बाजार में ग्रामीण बैंक के पास संचालित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले में दुकानदार के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी पप्पू कुमार यादव की मोबाइल दुकान हुस्सेपुर में संचालित है।