बौंसी: राजदह गांव से हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Bausi, Banka | Nov 28, 2024 बौंसी थाना क्षेत्र के राजदह गांव से पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को मंगलवार देर रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि राजदह गांव में बेबी देवी की हत्या उसके पति के द्वारा कर दी गई थी।