बौंसी: मडुआ वरण के पास अपराधियों ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता से नकदी और मोबाइल छीना, मारपीट भी की
Bausi, Banka | Nov 28, 2024 बौंसी थाना क्षेत्र के मडुआ वरण समीप मोटरसाइकिल सवार सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट कर अपराधियों ने नगद रुपए और मोबाइल छीन लिए हैं. घटना बुधवार देर शाम करी 6 बजे की है। मामले में जबड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय कुलदीप साह ने बौसी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक ने बताया है कि सब्जी बेचकर अपने घर बाइक से जा रहा था।