जामताड़ा: स्केटिंग में 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम की यात्रा पर निकले सिंटू सरगम, जामताड़ा में हुआ भव्य स्वागत
गोड्डा के युवा स्केटर सिंटू सरगम ने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा स्केटिंग करते हुए शुरू की। देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन कर जामताड़ा में स्वागत हुआ। सिंटू का मकसद युवाओं में धर्म और संस्कृति की जागरूकता बढ़ाना है।