सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के बालिका उच्च विद्यालय में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई
गुरुवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में महान कवि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर की 165 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. मौके पर शिक्षकों एवं छात्राओं ने रविंद्र नाथ टैगोर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया. यहां छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.