कटनी ग्रामीण: कन्नौज से मिली दो साल से लापता नाबालिग बालिका, रीठी पुलिस ने परिजनों को सौंपा
कटनी जिले की रीठी पुलिस ने करीब दो साल से गुम नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर वर्ष 2024 में मामला दर्ज कर पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। 06 सितंबर 2026 को बालिका के कन्नौज में होने की सूचना मिलने पर रीठी पुलिस टीम रवाना हुई और 08 सितंबर को बालिका को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।