बहराइच: चिलवरिया के पास सामान लेकर घर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी ठोकर, हादसे में 2 व्यक्ति हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच - गोंडा मार्ग के चिलवरिया के पास ट्रॉली ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान लेकर वापस घर आते समय ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से घायल हुए हैं।