बहराइच: बहराइच में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी, दिए निर्देश
जिले एग्रीस्टैक के अन्तर्गत पीएम-किसान के लाभार्थियों सहित जनपद के समस्त भूमिधर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने सम्बंधी कार्यो की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए DM मोनिका रानी ने संतोष जनक प्रगति न पाये जाने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में अपेक्षित सुधार लाये जाने के निर्देश दिए।