बहराइच: दबंगों पर कार्रवाई की मांग कर बहराइच नानपारा इलाके की पीड़िता ने अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया धरना
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर नानपारा इलाके की पीड़ित महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ धरने पर बैठी है। उसका कहना है कि गृहस्थी के समान में आग लगा देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज अभी तक नहीं हुआ है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला बच्चों सहित धरने पर बैठी है।