टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से बड़ा अपडेट, 3 संदिग्ध हिरासत में!
ट्रेन में राउंडअप कर कोटा लाई पुलिस, एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताई कार्रवाई की पूरी कहानी
कोटा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से बड़ा अपडेट सामने आया है। कोटा पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इनमें दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का निवासी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि संदिग्धों की लोकेशन और ट्रेन से यात्रा करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। इसके बाद ट्रेन में राउंडअप कर तीनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए कोटा लाया गया।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने दी कार्रवाई की जानकारी
कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मामले में की गई कार्रवाई और संदिग्धों को हिरासत में लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। अब पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और फायरिंग की घटना में उनकी संभावित भूमिका की जांच की जा रही है।
पूछताछ के बाद खुलेगा राज
फिलहाल तीनों संदिग्धों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में उनकी संलिप्तता, आपसी संपर्क और कथित नेटवर्क के संबंध में जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी। राजस्थान पुलिस के विस्तृत आधिकारिक बयान और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#TigerShroff #KotaNews #RajasthanPolice #BreakingNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Oct 19, 2026