कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मातृ शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया, एसएनसीयू विस्तार के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। आज शाम 4:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार उन्होंने एसएनसीयू का अवलोकन करते हुए नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन हेतु शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।