लालगंज: महुगढ़ छतरिया गांव में कच्चे मकान पर पीपल की डाल गिरने से महिला गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ छतरिया गांव में शनिवार रात करीब 8 बजे कच्चे घर के ऊपर पीपल की पेड़ की मोटी डाल गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर महिला के पेट तथा कमर में गंभीर चोट देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।