जहानाबाद: स्टेशन स्थित चाय दुकान जाने निकला 15 वर्षीय किशोर 24 जून से लापता, परिजनों ने लगाई गुहार, पिता ने बताया पूरा मामला
जहानाबाद के ऊंटा मदारपुर निवासी विश्वनाथ खत्री का 15 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार 24 जून को घर से स्टेशन स्थित चाय दुकान जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि चंदन के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।