ललितपुर: धनतेरस, दीपावली आदि त्यौहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मय पुलिस बल के शहर क्षेत्र में किया पैदल गश्त
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा मय पुलिस बल के धनतेरस, दीपावली आदि त्यौहार के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार के व्यापारियों, आमजन मानस से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी को सुरक्षा का एहसास कराते हुए पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता का भरोसा दिलाया गया।