बल्देवगढ़: भेलसी में 10 लाख रुपए की लागत से कराये जा रहे सीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के लगाए आरोप
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलसी में मड़िया मोहल्ला से हनुमानजी मन्दिर तक 10लाख रुपए की लागत से कराये जा रहे सीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि, निर्माण कार्य में डस्ट,गिट्टी एवं नाम मात्र के लिए ही सीमेंट मिलाया जा रहा है।जिसमें सरपंच सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत बताई जा रही है।