बल्देवगढ़: पटोरी में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत पटोरी में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लग गई। जैसे ही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आग के विकराल रूप को देखा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।बल्देवगढ़ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।जहां पर फायर ब्रिगेड चालक कैलाश चढ़ार एवं सहयोगी मनोज रैकवार एवं स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।