बल्देवगढ़: नारायनपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मृतक के शव का बल्देवगढ़ CHC में किया गया पोस्टमार्टम
नारायनपुर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मृतक जगदीश रैकवार पुत्र हरप्रसाद रैकवार उम्र 28 वर्ष निवासी नारायनपुर के शव का बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों एवं पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं बल्देवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।