बल्देवगढ़: नारायनपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में
बल्देवगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत नारायनपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते 28 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।जिसमें पुलिस के द्वारा बताया गया कि,मृतक जगदीश रैकवार पुत्र हरप्रसाद रैकवार उम्र 28 वर्ष निवासी नारायनपुर के द्वारा खेत पर आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।उक्त मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।