बल्देवगढ़: गुखरई गांव में 15 दिन से विद्युत गुल, ग्रामीणों ने बल्देवगढ़ विद्युत मंडल पहुंचकर की शिकायत
गुखरई गांव में 15 दिन से विद्युत गुल होने के कारण ग्रामीणों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने बल्देवगढ़ विद्युत मंडल पहुंचकर शिकायत की है। साथ ही बताया कि 15 दिन से लगातार विद्युत सप्लाई बंद है। जिस कारण से समस्त ग्रामीणों को अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द ही विद्युत सप्लाई चालू कराने की मांग की है।