बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ एसडीएम भारती मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भारती मिश्रा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि आगामी लोकसभा चुनाव की समस्त तैयारियां पूर्ण करें।और किसी प्रकार से कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।