इटकी: इटकी में दो दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम संपन्न, महिला किसानों ने सीखे फसल बचाने के गुर, किट और सर्टिफिकेट मिला
रांची के इटकी प्रखंड पश्चिमी पंचायत सचिवालय में कृषि विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम (2025-26) का गुरुवार को समापन हुआ। आयोजक कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने महिला किसानों को फसलों को बीमारियों और कीटों से बचाने के आधुनिक तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को फसल सुरक्षा किट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।