मिर्ज़ापुर: टीबी अस्पताल तिराहा पर भीषण जाम में फंसे राहगीर, यातायात व्यवस्था बेपटरी
नगर के टीबी अस्पताल तिराहे पर शुक्रवार को भीषण जाम लग गया। जिसमें फंसकर राहगीर परेशान हो गए। इ-रिक्शा, चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन चालक जाम से परेशान रहे। यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। तिराहे पर मौजूद होमगार्ड बेबस दिखा। अस्पताल रोड पर लगने वाला जाम अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।