मिर्ज़ापुर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर की पद यात्रा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को 10:30 बजे विंध्याचल के न्यू वीआईपी मार्ग पर पहुंचे माला फुल प्रसाद लेकर गणेश द्वारा होते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर में प्रवेश किया। विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल कर परिक्रमा पथ प्रांगण में हवन कुंड में आहुति दी। कहा कि मां का आशीर्वाद लेने आया हूं।