कोरबा: पतरापाली पंचायत में आवास योजना से लेकर पशु शेड निर्माण तक गड़बड़ी के आरोप, योजनाओं का खुला मजाक
Korba, Korba | May 7, 2026 जिले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की हकीकत चौंकाने वाली है। यहां कागजों में आवासों को पूर्ण दिखा दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई मकान आज भी अधूरे पड़े हैं। हालत यह है कि कुछ निर्माण इतने पुराने और जर्जर हो चुके हैं कि पूरा होने से पहले ही ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं।