टाटीझरिया: गुजरात से होलंग के प्रवासी युवक किशोर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, कमाऊ पूत की मौत से उजड़ा परिवार
गुजरात से होलंग के प्रवासी युवक किशोर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, कमाऊ पूत की मौत से उजड़ा परिवार। सात माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम। टाटीझरिया प्रखंड के होलंग गांव में बुधवार को उस वक्त मातमी सन्नाटा पसर गया, जब गुजरात में मजदूरी करने गए 31 वर्षीय युवक किशोर कुमार पिता जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।