शिवपुरी नगर: शिवपुरी: शादी टूटने से नाराज़ युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पोहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की शादी पहले पीड़िता से तय हुई थी, लेकिन शराब पीने की आदत के चलते रिश्ता टूट गया था। इसके बावजूद आरोपी ने 21 अप्रैल को नाबालिग को अगवा किया और वारदात को अंजाम दिया। लगातार दुष्कर्म से गंभीर हालत में नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।