जमुई: सतगामा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 30, 2026 जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा घायल को देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा रेफर करने के बाद शनिवार को बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी क्लिनिक लेकर चले गए।