मोठ: हाईवे किनारे सड़ी-गली लाश से सनसनी: पूंछ में कई दिन पुराना शव, पहचान बनी पहेली, मौत का राज अब भी बरकरार
Moth, Jhansi | Apr 28, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।