चम्पावत: छतकोट ग्राम पंचायत के सजौली गांव में अज्ञात कारणों से 3 बकरियों की हुई मौत, कई बकरियां बीमार
चंपावत जिले की छतकोट ग्राम पंचायत के सजौली में अज्ञात कारणों के चलते तीन बकरियां की मौत हो गई है। जबकि 7- 8 बकरियां बीमार चल रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर छतकोट ग्राम पंचायत के सजौली गांव में एकाएक बकरियों की मौत के बाद पशुपालकों को काफी नुकसान हुआ है।