टोंक: हुकमपुरा में 2 मकानों में चोरी, बदमाशों ने ताले-जंगले तोड़कर नकदी और सामान ले गए
Tonk, Tonk | May 22, 2026 टोंक। हुकमपुरा में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित कीमती सामान चुरा लिया। शातिर चोरों ने मकानों के जंगले उखाड़े और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।