बिलग्राम: सर्राफा व्यापारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, सौंपा शिकायती पत्र
हरदोई में सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव में सर्राफा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति पर ग्रामीणों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है पीड़ितों ने भारतीय किसान यूनियन (अवध) के बैनर तले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी और धन-जेवर वापस दिलाने की मांग की