भितरवार: बसई ब लुहारी की रेत खदानों के पहुंच मार्ग कराए गए बंद
जिले में वर्षा ऋतु के दौरान रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। भितरवार अनुभाग की ग्राम बसई व लुहारी स्थित रेत खदानों के पहुंच मार्ग जेसीबी मशीन से काटकर बंद करा दिए गए। प्रबंध अवधि में अवैध खनन अथवा परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित के बिरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।