नागौर: नागौर शहर के हाउसिंग बोर्ड में घर से लोहे की एंगल चुराते एक युवक को पकड़ पूछताछ की तो वह मौके से भाग निकला
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर शहर के बालवा रोड़ स्थित हाउसिंग बोर्ड मे दोपहर को बंद घरों से सामान चुराते एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। राकेश नाम का युवक हाउसिंग बोर्ड मे किराए पर रहता है वह पहले भी बंद घरों से खिड़कियां व लोहे का सामान चुराता था। दोपहर को एक बंद घर से राकेश पिकअप मे लोहे की एंगल डालकर ले जा रहा था। इस दौरान लोगों ने रुकवाकर पूछताछ की तो मौका पाकर वहां से भाग निकला