नागौर: नागौर के नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर निवास पर की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर के नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को अपने नागौर निवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नागौर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे और अपनी अपनी समस्याऐ हनुमान बेनीवाल को सुनाई। साथ ही लोगों ने नागौर के नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।