लाडपुरा: बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के नया नोहरा में घर में घुसकर बुजुर्ग और परिवार के साथ मारपीट, तोड़फोड़, एमबीएस अस्पताल में
Ladpura, Kota | Dec 14, 2025 शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके के नया नोहरा में घर मे घुसकर एक बुजुर्ग व उसके परिवार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गम्भीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल श्याम सिंह चौहान की बेटी ललिता उर्फ सपना ने रविवार सुबह 9 बजे बताया कि उसके पिता के साथ 4 लोगो ने पुरानी रंजिश में पाइप व पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया परिवार के साथ भी मारपीट की