अशोक नगर: अशोकनगर में अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को लेकर ज़ोर-शोर से प्रचार-प्रसार, सामाजिक स्तर पर होगा कार्यक्रम
अशोकनगर जिले में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 भी जयंती 14 अप्रैल को सामाजिक स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर शहर में प्रचार प्रसार जोर-शोर से चल रहा है शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सर्व समाज के समाज सेवीओं द्वारा बाबा साहब की जयंती को लेकर विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार किया गया।